कुत्तों के काटने के मामले बढ़े, तीन माह में 601 लोग हो चुके शिकार
Dog bite : बालोद जिले में श्वानों (कुत्तों) की संख्या सीमित करने कोई प्रयास नहींं किया जा रहा। नगर पालिका ने किसी प्रकार की बधियाकरण की योजना नहींं बनाई है। शहर में घूम रहे श्वानों से शहरवासियों सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी परेशान हैं। बच्चे, महिला, पुरुष व बुजुर्गों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। जिले के शासकीय अस्पतालों में रोजना श्वान के काटने से पीडि़त मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। तीन माह में करीब 601 लोग डॉग बाइट के शिकार हो चुके हैं। पीडि़तों का जिला अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राथमिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल में ही तीन माह में 42 पीडि़त लोगों ने इलाज कराने आए। अप्रैल में 14, मई में 11 व जून में 17 मरीजों ने इलाज कराया। श्वानों का बधियाकरण अभियान नगर पालिका ने 8 साल पहले चलाया था, जो बाद में बंद हो गया।
Source link
Follow Us










