विज्ञापन दें / सहयोग करें

गौवंश मांस की तस्करी में एक गिरफ्तार: जशपुर में स्कूटी से 17 किलो मांस ले जाते पकड़ा, ओडिशा से लाकर बेचने की थी योजना – Jashpur News


जशपुर में गौवंश मांस की तस्करी में एक आरोपी गिरफ्तार

जशपुर में कांसाबेल पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौवंश मांस की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 17 किलो गौवंश मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

.

मुखबिर की सूचना पर 5 जुलाई को पुलिस ने ग्राम बरजोर में नाकाबंदी की। एक सफेद स्कूटी (नंबर CG14ME5975) को रोककर जांच की गई। स्कूटी चालक की पहचान राजकुमार नायक (40) के रूप में हुई। वह ग्राम बेलटोली, थाना कांसाबेल का निवासी है।

स्कूटी से प्लास्टिक की बोरी में 17 किलो मांस बरामद

तलाशी में स्कूटी से प्लास्टिक की बोरी में रखा करीब 17 किलो मांस बरामद हुआ। पशु चिकित्सक ने इसकी जांच कर गौवंश मांस होने की पुष्टि की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह मांस ओड़िशा के बनडेगा क्षेत्र से खरीदा था। वह इसे बेचने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में गौवंश संबंधी अपराधों में शामिल किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। ऑपरेशन शंखनाद कड़ाई से जारी रहेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button