GT vs SRH Highlights: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया, अभिषेक की पारी गई बेकार
11:31 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: गुजरात टाइटंस जीता
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 224 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 41 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 74 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि ईशांत शर्मा और गेराल्ड कोएट्जे को एक-एक विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेविस हेड और अभिषेक ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। प्रसिद्ध ने हेड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा जो 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, अभिषेक और क्लासेन ने अच्छी साझेदारी निभाई और अभिषेक ने अर्धशतक भी पूरा किया, लेकिन ईशांत शर्मा ने अभिषेक को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। इसके बाद क्लासेन भी 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
सिराज ने फिर अनिकेत वर्मा को तीन रन बनाकर आउट किया और अगली गेंद पर कामिंदु मेंडिस को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। हालांकि, वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सके। पैट कमिंस और नीतीश रेड्डी ने अंत में आक्रामक रवैया अपनाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। नीतीश 10 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन और कमिंस 10 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के के सहारे 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।
11:15 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: कामिंदु आउट हुए
सिराज ने कामिंदु हसंरागा को आउट कर सनराइजर्स को छठा झटका दिया। सिराज ने लगातार दूसरी गेंद पर विकेट लिया और उनके पास हैट्रिक लेने का मौका था, लेकिन वह ऐसा कर नहीं सके। कामिंदु खाता खोले बिना आउट हुए।
11:13 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन लौटी
मोहम्मद सिराज ने अनिकेत वर्मा को आउट कर हैदराबाद को पांचवां झटका दिया। हैदराबाद की आधी टीम 145 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। अनिकेत तीन रन बनाकर आउट हुए।
11:07 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: गुजरात को चौथी सफलता
प्रसिद्ध कृष्णा ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका दिया। क्लासेन 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। प्रसिद्ध ने इसके साथ ही टी20 में 100 विकेट भी पूरे कर लिए हैं।
11:03 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: अभिषेक शर्मा आउट हुए
ईशांत शर्मा ने अभिषेक शर्मा को आउट कर सनराइजर्स को तीसरा झटका दिया। अभिषेक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे। अभिषेक 41 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद ने 15 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट पर 139 रन बना लिए हैं।
10:38 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: अभिषेक शर्मा का पचासा
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उनकी शानदार पारी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। क्रीज पर अभिषेक के साथ हेनरिच क्लासेन मौजूद हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट पर 109 रन बना लिए हैं।
10:29 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: सनराइजर्स को लगा दूसरा झटका
गेराल्ड कोएट्जे ने ईशान किशन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका दिया। ईशान 17 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए।
10:16 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: सनराइजर्स का स्कोर 60 के पार
गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स का स्कोर 60 रन के पार पहुंच गया है। सात ओवर की समाप्ति के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 63 रन है।
10:03 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: सनराइजर्स को लगा पहला झटका
प्रसिद्ध कृष्णा ने ट्रेविस हेड को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका दिया। हेड 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।
09:54 PM, 02-May-2025
GT vs SRH Live: सनराइजर्स की अच्छी शुरुआत
गुजरात के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने अच्छी शुरुआत की है। सनराइजर्स का स्कोर तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 33 रन है। क्रीज पर अभिषेक शर्मा के साथ ट्रेविस हेड मौजूद हैं।
Source link











