विज्ञापन दें / सहयोग करें

गले में अटका चना, 2 साल के बच्चे की मौत: कोरबा में परिजन बोले-डॉक्टरों की लापरवाही से गई जान,प्रबंधन ने कहा-इंटरनल ब्लीडिंग से मौत – Korba News

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को गले में चना अटकने से 2 साल के बच्चे की जान चली गई। इस मामले में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। जबकि डॉक्टर ने इंटरनल ब्लीडिंग होने से मौत होना बताया है। घटना स

.

मिली जानकारी के मुताबिक, छोटू कुमार (37) मध्य प्रदेश के राजगढ़ ब्यावरा के निवासी हैं। वे कोरबा में पानी पुरी बेचने का काम करता है। उसका भाई भी यही काम करता है। सुबह करीब 8 बजे दिव्यांश कुमार घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कमरे में आ गया और वहां रखे चने को निगल गया।

चाचा ने लगाया इलाज में लापरवाही आरोप

इसके बाद मासूम रोने लगा और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उसके चाचा गोलू बंसल (27) उसे फौरन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। उसका आरोप है कि जब भी वे डॉक्टर से बच्चे की स्थिति के बारे में पूछते, तो उन्हें कहा जाता था कि बड़े डॉक्टर आकर देखेंगे।

परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

गले से होकर फेफड़ों में फंस गया था चना

उनका कहना है कि उपचार में देरी के कारण बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हरबंश ने बताया कि जब बच्चा अस्पताल पहुंचा, तभी से उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। लेकिन चना गले से होकर फेफड़ों में जाकर फंस गया था।साथ ही इंटरनल ब्लीडिंग भी शुरू हो गया था। इसी कारण बच्चे की मौत हुई। उन्होंने इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार किया है। परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वे शव को अपने गृह ग्राम ले गए हैं। हालांकि, इस मामले की थाने में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है।

…………………………………..

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़ें…

रायपुर AIIMS में परिजनों ने किया हंगामा VIDEO:सिर की नस फटी, 6 घंटे बाद भी शुरू नहीं हुआ इलाज, स्टाफ बोला-छुट्टी पर हैं डॉक्टर

रायपुर AIIMS में रविवार को पेशेंट को समय इलाज नहीं मिलने पर उसके साथ आए दोस्तों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दरअसल, रविवार को सुबह 10 बजे अमित गौतम 25 साल को सर में तेज दर्द के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। दोपहर 12 बजे सिटी स्कैन में यह बात सामने आई की मरीज के सर की नस फट गई है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button