विज्ञापन दें / सहयोग करें

सुशासन तिहार 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अचानक बंदोरा गांव पहुंचना, पीपल के पेड़ तले लगाई चौपाल, सुनीं जन-समस्याएं

रायपुर। सुशासन तिहार 2025 के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने तूफानी दौरे की शुरुआत की। इस क्रम में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा, जिससे ग्रामीणों में आश्चर्य और खुशी की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री ने बंदोरा के करीगांव में पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधी बातचीत की। गांव की महिलाओं ने कमल का फूल भेंट कर और पारंपरिक अंदाज़ में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शासन की योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने के लिए ग्रामीणों से फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री का यह दौरा लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button