विज्ञापन दें / सहयोग करें

ग्राम पुसल्दा में अवैध शराब पर पुलिस की छापेमारी, 6 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ (गौरी शंकर गुप्ता): घरघोड़ा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पुसल्दा में एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बलराम दास उर्फ बल्लू (36 वर्ष) जंगल क्षेत्र में प्लास्टिक के जरिकेन में महुआ शराब छिपाकर बिक्री की फिराक में था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी जंगल में अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बलराम दास को 6 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 900 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, भानु चन्द्रा, चन्द्रशेखर चन्द्राकर सहित अन्य पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button