विज्ञापन दें / सहयोग करें

गर्लफ्रेंड ने खींची स्टेयरिंग, कार ने तीन महिलाओं को टक्कर मारी, एक की जान गई

बताया जा रहा है कि विवाद के बीच कार में सवार गर्लफ्रेंड सुरुचि ने स्टेयरिंग खींच दी थी। इसी वजह से हादसा हुआ। हादसे के बाद कार चालक रुकने के बजाए फरार हो गया था। बीए की छात्रा रिया के सिर में और ललिता के पैर और शरीर में चोटें आई है। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Fri, 02 May 2025 09:21:29 PM (IST)

Updated Date: Fri, 02 May 2025 09:33:31 PM (IST)

फोटो- सीसीटीवी फुटेज में कार की टक्कर से गिरती हुई महिला।

HighLights

  1. तेलीबांधा क्षेत्र में गौरव पथ पर हिट एंड रन का मामला, चालक गिरफ्तार।
  2. तेज रफ्तार कार की टक्कर से उछलकर 20 फीट दूर जा गिरी थी मृतका।
  3. पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या, हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। चलती कार में गलफ्रेंड के साथ झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। दरअसल चालक के साथ बैठी गर्लफ्रेंड ने विवाद के बीच कार की स्टेरिंग को खींच दिया। इससे अनियंत्रित कार ने तेलीबांधा गौरव पथ के पास शुक्रवार को मार्निंग वाक पर निकली तीन महिलाओं को टक्कर मार दी।

इस हादसे में 30 वर्षीय प्रिया साहू उछलकर 20 फीट दूर जा गिरी। सिर फटने और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। रिया बंजारे और ललिता साहू को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने कुछ घंटे के बाद चालक अमित सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड सुरुचि पांडेय गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है।

तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रिया साहू व अन्य दो महिलाएं तेलीबांधा गली नंबर पांच से सुबह पांच बजे मार्निंग वाक के लिए निकली थी। तीनों रिंग रोड होते हुए ओवरब्रिज को क्रासकर गौरव पथ पर स्थित रायल एनफील्ड बुलेट शोरूम के पास सुबह 5.30 बजे पहुंची थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही मारुति स्विप्ट कार के चालक 22 वर्षीय अमित ने महिलाओं को टक्कर मार दी।

naidunia_image

गिरफ्तार आरोपित अमित सिंह।

मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे घूमने

  • पुलिस के मुताबिक आजाद चौक निवासी अमित गुरुवार रात को बेमेतरा जिले के साजा में किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद तड़के रायपुर लौटा था।
  • उसके साथ गर्लफ्रेंड सुरुचि पांडेय भी थी। एक्सप्रेस वे से दोनों कार से तेलीबांधा ब्रिज के पास से वापस मुड़कर मरीन ड्राइव की ओर घूमने निकले थे।
  • इसी दौरान हादसा हो गया। अमित ने कहा है कि उसने महिलाओं को देखकर हैंडब्रेक लगाया था, लेकिन लगा नहीं और दुर्घटना हो गई।
  • कार चालक के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं है।

पैदल चलने वाले हमेशा बाएं ओर चलें

  • एआईजी ट्रैफिक संजय शर्मा का कहना है कि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए फुटपाथ या सड़क के बाएं ओर चलना चाहिए।
  • सड़क पार करने के लिए जेब्रा क्रासिंग का उपयोग करना चाहिए और यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
  • यदि फुटपाथ नहीं है तो सड़क के दाहिने किनारे पर चलें, ताकि आने वाले यातायात को देखा जा सके।
  • सड़क पार करते समय चारों ओर देखें और सुनिश्चित करें कि कोई वाहन नहीं आ रहा है।
  • अन्य पैदल चलने वालों से उचित दूरी बनाए रखें। रात में हल्के रंग के कपड़े पहनें और रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाएं, ताकि आप आसानी से देखे जा सकें।
  • सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, इससे आपका ध्यान भटक सकता है।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button