विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूरजपुर में खदान से कोयला चोरी रोकने पुलिस की दबिश: टीम को देखकर भागे, गायत्री-खदान से 33 टन कोयला पकड़ाया, चोरों की 13 बाइक जब्त – Surajpur News



सूरजपुर जिले की गायत्री खदान से कोयला चोरी की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने छापा मारा। खदान के बाहर खड़े चोर पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने मौके से 33 टन कोयला, 13 बाइक और 7 साइकिलें जब्त की हैं। पुलिस अब कोयला चोरों की तलाश कर रही है। खदान से लगातार कोयला चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एसईसीएल विश्रामपुर की गायत्री खदान में कई दिनों से ग्रामीण घुसकर कोयला चोरी कर रहे थे। वे सुरक्षा कर्मियों को धमकी देकर खदान से बोरों में कोयला निकालकर बाइक और साइकिल से ले जा रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर बुधवार को एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा के नेतृत्व में पुलिस और खदान कर्मचारियों की टीम ने खदान में अचानक दबिश दी। 450 बोरों में भरा मिला 2 लाख का कोयला गायत्री खदान में कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस टीम को देखकर कोयला चोरी कर रहे ग्रामीण अपनी बाइक और साइकिल छोड़कर भाग गए। मौके से पुलिस ने 450 बोरी कोयला (लगभग 33 टन), 13 मोटरसाइकिल और 7 साइकिलें जब्त की हैं। सूरजपुर की गायत्री खदान से 33 टन कोयला जब्त मौके पर मिले 33 टन कोयले की कीमत लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। इसे खदान प्रबंधन को सौंप दिया गया है। मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसईसीएल की गायत्री खदान की बाउंड्रीवाल भी टूटी हुई है, जिसे ठीक कराने के निर्देश खदान प्रबंधन को दिए गए हैं। खदानों से रोज लाखों का कोयला चोरी एसईसीएल के अलग-अलग खदानों से रोज लाखों रुपए के कोयले की चोरी हो रही है। एसईसीएल के महान 3 खदान से गाड़ियों से कोयला चोरी का मामला पकड़ा जा चुका है। अन्य खदानों में घुसकर स्थानीय ग्रामीण कोयला चोरी कर रहे हैं। इससे एसईसीएल प्रबंधन को लाखों का नुकसान रोज उठाना पड़ रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button