विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुल्डोजर: कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई – Dhamtari News



धमतरी में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। जिसमे अवैध प्लाटिंग के ज़रिये बनाई गई मुरुम की सड़क को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। कलेक्ट्रेट से महज 200 मीटर दूर और लाइवलीहुड कॉलेज के पीछे कृषि भूमि पर अवैध तरीके से प्लॉटिंग की जा रही थी। करीब डेढ़ हेक्टेयर कृषि भूमि का बिना भूमि उपयोग परिवर्तन कराए ही प्लॉट काटकर बेचने की तैयारी थी। यहां मुरुम डालकर सड़क का निर्माण भी कर दिया गया था। समिति का गठन,कलेक्टर कर रहे अध्यक्षता डिजिटल भास्कर ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अवैध प्लॉटिंग की जांच और कार्रवाई के लिए एक समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता वे स्वयं कर रहे हैं। बुधवार को नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से बनाई गई सड़कों और प्लॉटिंग से जुड़े निर्माण कार्यों को हटाया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में प्रशासनिक अमले की मौजूदगी रही। अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अवैध प्लॉटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में अवैध कॉलोनाइजरों और भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके। जिला प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button