Gautam Gambhir: स्प्लिट कोचिंग की मांग पर भड़के कोच गंभीर, IPL टीम मालिक को लताड़ा; कहा- अपने दायरे में रहें
Follow Us
{“_id”:”69346fdaace3c85a8a0c1fc5″,”slug”:”ind-vs-sa-odi-gautam-gambhir-said-talks-about-split-coaching-surprising-talks-about-ipl-team-owner-2025-12-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gautam Gambhir: स्प्लिट कोचिंग की मांग पर भड़के कोच गंभीर, IPL टीम मालिक को लताड़ा; कहा- अपने दायरे में रहें”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
गौतम गंभीर
– फोटो : PTI
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रही स्प्लिट कोचिंग की चर्चाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 की टेस्ट सीरीज़ हार के बाद कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों और एक आईपीएल टीम मालिक ने लाल और सफेद गेंद के लिए अलग-अलग कोच रखने की राय दी थी। इसी पर गंभीर ने निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे बयान हैरान करने वाले हैं और सभी को अपने-अपने डोमेन (दायरे) में रहना चाहिए।