विज्ञापन दें / सहयोग करें

महिला समूह से 8.85 लाख की धोखाधड़ी: एनजीओ के नाम पर लोन लेकर निजी-खर्च में किए इस्तेमाल, दो साल से फरार अध्यक्ष नागपुर से गिरफ्तार – Rajnandgaon News


राजनांदगांव जिले में डोंगरगांव पुलिस ने एक महिला स्व-सहायता समूह से 8.85 लाख रुपए की धोखाधड़ी और गबन के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो साल से फरार चल रही आरोपी महिला अध्यक्ष को महाराष्ट्र के नागपुर (कलमना) से गिरफ्तार किया

.

यह मामला ग्राम करेठी स्थित ‘प्रज्ञा महिला स्व-सहायता समूह’ से जुड़ा है। समूह की अध्यक्ष गणेशिया बाई बघेल (60 वर्ष) पर आरोप है कि उन्होंने समूह की अन्य सदस्यों को अंधेरे में रखकर 9 जनवरी 2024 से समूह के नाम पर कुल 8,85,000 रुपए का बैंक लोन लिया। इस राशि को समूह के खाते में जमा करने के बजाय, उन्होंने इसे अपने निजी स्वार्थ के लिए खर्च कर दिया।

पैसा शेयर और घर में खर्च किया

शिकायतकर्ता पेमिन साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी गणेशिया बाई बघेल गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर चुकी हैं। पुलिस के अनुसार, उन्होंने गबन की गई राशि का उपयोग शेयर बाजार में निवेश करने, घर के लिए टीवी, फ्रिज और कूलर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने तथा अपने मकान की मरम्मत कराने में किया।

पुलिस ने आरोपी महिला को नागपुर से पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नागपुर के कलमना इलाके में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

डोंगरगांव पुलिस ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनसे जुड़ी धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस बेहद संवेदनशील है। आरोपी पिछले दो वर्षों से पुलिस को चकमा दे रही थी, जिसे अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button