जांजगीर-चांपा में घर में घुसकर मारपीट: जमीन विवाद में हाथ-मुक्कों से पीटा, आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस ने की कार्रवाई – janjgir champa News
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कीरीत में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महावीर चंद्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नवागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 मार्च को हुई थी। पीड़िता छोटे बाई चंद्रा ने नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण महावीर चंद्रा (56 वर्ष), निवासी कीरीत, ने मामूली बात पर विवाद शुरू कर दिया। वह उनके घर में घुस आया और अश्लील गालियां देते हुए डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। शिकायत के बाद नवागढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महावीर चंद्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौज करने का अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महावीर चंद्रा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 112(2), 351(3), 331(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया। उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Source link












