विज्ञापन दें / सहयोग करें

Flood Rain in CG: छत्तीसगढ़ के चार जिलों में बाढ़, 43 शिविरों में 2196 लोग ठहराए गए

राजस्व सचिव एवं आपदा राहत आयुक्त रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि प्रभावित लोगों के लिए 4 जिलों में कुल 43 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। जिनमें दंतेवाड़ा जिले से 1116, सुकमा से 790, बीजापुर से 120 और बस्तर से 170 , इस प्रकार 2196 प्रभावितों को राहत शिविर में ठहराया गया है। बाढ़ से अब तक 5 जनहानि, 17 पशुधन हानि, 165 मकानों को आंशिक और 86 मकानों को पूर्ण क्षति की सूचना मिली है। सभी जिलों में नगरसेना एवं एसडीआरएफ के द्वारा राहत बचाव कार्य (Rescue Operation) किया जा रहा है। राहत शिविर में ठहराए गए लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग जिलों से बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतत संपर्क बनाए हुए है एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जिला सुकमा में आपदा मित्रों के द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button