विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में 2 ट्रक से ज्यादा खैर लकड़ी जब्त: कत्था बनाने में होती है इस्तेमाल; 5 साल पहले भी पकड़ा गया था मामला – Raipur News



छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अवैध खैर (खैर) लकड़ी की तस्करी के मामले में रायपुर में एक गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त की है। विभाग के अनुसार कार्रवाई में दो ट्रक से अधिक खैर की लकड़ी बरामद हुई है। गोदाम को सील कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त की गई खैर की लकड़ी हरियाणा भेजी जानी थी। खैर की लकड़ी का उपयोग मुख्य रूप से कत्था बनाने में किया जाता है, जिसकी विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी मांग रहती है। कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। संयुक्त अभियान में राज्य उड़नदस्ता के एसडीओ संदीप सिंह राजपूत की टीम, रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी और सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष सामंतराय राय शामिल रहे। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई वन विभाग के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले भी इसी मामले से जुड़े व्यक्ति से संबंधित एक ट्रक अवैध लकड़ी के साथ जब्त किया गया था। उस प्रकरण में राजसात की कार्रवाई की गई थी और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया था। वन्यजीव अपराधों के मामलों का भी उल्लेख वन विभाग ने बताया कि संबंधित व्यक्ति का नाम पहले भी वन्यजीव अपराधों से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। इनमें तेंदुए की खाल के अवैध व्यापार से जुड़े आरोप भी शामिल रहे हैं। हालांकि, इन मामलों की जांच और न्यायिक प्रक्रिया संबंधित सक्षम प्राधिकारों के अधीन रही है। जांच जारी वन विभाग ने कहा कि जब्त लकड़ी के स्रोत, परिवहन और तस्करी के नेटवर्क की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button