विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में ट्रेलर व ट्रक के टकराने से लगी आग: चालक जिंदा जला, दूसरा गंभीर रूप से झुलसा, कुड़ेकेला मेन रोड पर हुआ हादसा – Raigarh News

वाहनों के आमने-सामने से टकरा जाने से एकाएक दोनों वाहन में आग लग गई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में आज एक ट्रक व ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई। इससे दोनों ही वाहनों में आग लग गई और एक चालक का जिंदा जलसे मौत हो गई तो दूसर चालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना छाल थाना क्षेत्र की है।

.

गुरूवार की दोपहर में एक ट्रेलर व खाली ट्रक छाल थाना क्षेत्र के कुड़ेकेला मेन रोड पा जा रहे थे। तभी दोनों वाहनों का का आमने सामने से जबरदस्त टक्कर हो गया।

इससे देखते ही देखते तुरंत दोनों वाहनों के इजंन में आग लग गई और कुछ ही देर में आग की लपटे इतनी बढ़ गई कि एक वाहन का चालक कटघोरा थाना क्षेत्र के रंवा का रहने वाला बजरंग मरकाम आग की चपेट में आ गया और वाहन से बाहर नहीं निकल पाने से वाहन के भीतर ही वह जिंदा जल गया।

इधर दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से झुलस गया। ऐसे में आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो मामले की सूचना तत्काल थाना में दी गई।

आग लगने से दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

किसी तरह आग पर काबू पाया जहां पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले अन्य लोगों ने झुलसे चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया।

वाहन मालिकों बुलाया गया छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों ही वाहनें खाली थे।

घटना के बाद वाहन मालिकों को बुलाया गया। जिसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूट गई है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button