विज्ञापन दें / सहयोग करें

खौफ खत्म, अब शिक्षा का उदय: मरकाबेड़ा में खुला पहला स्कूल – Bastar News



कभी नक्सल गतिविधियों के लिए चर्चित अबूझमाड़ का मरकाबेड़ा गांव अब बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। बस्तर में शांति और विकास के विस्तार के साथ अब शिक्षा की किरण भी दुर्गम इलाकों तक पहुंच रही है। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पहली बार प्राथमिक शाला शुरू की गई है। ग्राम पंचायत गोमे अंतर्गत आने वाला मरकाबेड़ा लंबे समय तक विकास से अछूता रहा। यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज के गांवों तक जाना पड़ता था, जिससे अधिकांश बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे। अब गांव में ही स्कूल खुलने से न केवल मरकाबेड़ा बल्कि कोरोसकोडो समेत आसपास के गांवों के बच्चों को बड़ी राहत मिली है। स्कूल की शुरुआत आसान नहीं थी। संकुल समन्वयक, शिक्षक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नदी-नालों और पहाड़ियों को पार कर कठिन परिस्थितियों में 2 अप्रैल को इस पहल को साकार किया। शाला प्रारंभ करने के साथ ही प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को निशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और पोषक आहार वितरित किए गए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button