ऑपरेशन ओवरचार्जिंग: जांच में पकड़ी आबकारी अधिकारी की 7 लाख की गड़बड़ी – Raipur News
राज्य में शराब पर ओवरचार्जिंग का खुला खेल चल रहा है। इसकी शिकायतें लगातार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास पहुंच रही थी। उनके निर्देश पर राज्य में ऑपरेशन ओवरचार्जिंग शुरू हुआ है। इसके तहत हर जिले के लिए अफसरों को नोडल बनाया गया है। उन्हें जिम्मेदारी
.
इसी के तहत 29 मई को महासमुंद में डिप्टी कमिश्नर नीतू नोतानी टीम के साथ पहुंची। वहां एक शराब की दुकान पर 246 रुपए की ओवरचार्जिंग मिलने पर दुकानों का स्टॉक चेक किया गया। इस दौरान टीम ने पाया कि दुकानवालों ने मिलकर सरकार के 7 लाख रुपए जमा ही नहीं किए। इस पर महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में कोष्टी को आबकारी आयुक्त कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।
भास्कर इनसाइट – ज्यादा पैसे क्यों ले रहे बोले तो जवाब दिया, लेना है तो लो…
29 मई 2025 को नीतू नोतानी अपनी टीम के साथ घोड़ारी के कंपोजिट मदिरा दुकान पहुंची। वहां वे बाहर खड़ी रहीं और एक साथी हो 500 के चार नोट देकर दुकान भेजा। नोटों पर एक अलग तरीके की स्याही लगाई गई थी। उसने दुकान पर पहुंचकर 1760 रुपए की एक शराब बोतल की मांग की।
दुकान वाले ने कहा 2000 रुपए लगेंगे। ग्राहक बनकर पहुंचे कर्मी ने उससे पूछा कि एमआरपी तो 1760 रुपए लिखी है तो 2000 क्यों। इस पर दुकानवाले ने कहा कि लेना है तो लीजिए, समय मत बर्बाद कीजिए। बगल में बोतल ले रहे कुछ लोग बोले.. यहां तो हर बोतल पर 100-200 रुपए अधिक ही देना होता है। बहस मत कीजिए।
उसने 2000 रुपए देकर बोतल ली और बाहर आया। इसके बाद नोतानी अपनी टीम के साथ दुकान में पहुंची तो गल्ले में ओवरचार्जिंग के वही 500 के नोट मिले। उस आधार पर पूरी दुकान को चेक किया गया तो सामने आया कि इस पैसे के अलावा सरकारी पैसों को भी जमा नहीं किया जा रहा है।
स्टॉक में मिली 1886 बोतल कम आबकारी अफसरों ने स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया तो 1886 देशी मदिरा मसाला की बोतल कम मिली। इसकी कीमत एक लाख 88 हजार रुपए थी। वहीं, बिक्री राशि की तुलना में नगदी में 3 लाख 8 हजार रुपए और विदेशी मदिरा में एक लाख 99 हजार रुपए कम मिले।
इस प्रकार कुल 6 लाख 96 हजार रुपए की वित्तीय अनियमितता भी पकड़ में आई। इसके पहले महासमुंद में ओडिशा की शराब भी बिकते हुए पकड़ी गई थी। कोचिए ओडिशा से सस्ती कीमतों में शराब लाकर महासमुंद के गांवों के बेच रहे थे। 3 मई 2025 को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता ने बागबहरा में 351.17 लीटर अवैध शराब जब्त की थी।
अब होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ऑपरेशन ओवरचार्जिंग चलाया जा रहा है। इसके तहत हर जिले में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। नोडल अफसर दुकानों में स्टिंग ऑपरेशन भी कर रहे हैं। जहां भी गड़बड़ी पाई जा रही है, उसके लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई हाे रही है। श्याम धावड़े, आबकारी आयुक्त
Source link










