विज्ञापन दें / सहयोग करें

5 साल बाद भी थाना नहीं बनी सिलतरा पुलिस चौकी, रोज करोड़ों का होता है कारोबार

जिले का सबसे बड़ा औद्योगिक इलाका होने के कारण जहां रोज करोड़ों रुपए का कारोबार होता है, वहां 5 साल बाद भी थाना नहीं बन पाया है। एक उद्योगपति के अपहरण होने के बाद सिलतरा पुलिस चौकी को थाना बनाने की घोषणा की गई थी। इसकी प्रारंभिक प्रक्रिया भी पूरी हो गई थी, लेकिन 5 साल बाद भी सिलतरा पुलिस चौकी थाना नहीं बन पाया। आबादी और क्राइम की घटनाओं के हिसाब से यह किसी बड़े थाना क्षेत्र से कम नहीं है। सड़क हादसे, चोरी, गुंडागर्दी, नशाखोरी जैसी घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कारोबारी भी कई बार थाने की मांग कर चुके हैं। वर्तमान में सिलयारी पुलिस चौकी धरसींवा थाना के अंतर्गत आती है, लेकिन क्राइम रेशियो धरसींवा और सिलयारी से ज्यादा है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button