विज्ञापन दें / सहयोग करें

वेलकम और भाटिया वाइंस डिस्टलरी पर EOW की कार्रवाई: शराब घोटाले में अवैध शराब सप्लाई करने वाली 2 डिस्टलरी की 16 ट्रक जब्त – Raipur News



छत्तीसगढ़ EOW ने शराब घोटाले में कार्रवाई करते हुए वेलकम डिस्टलरी (कोटा, बिलासपुर) और भाटिया वाइंस डिस्टलरी (सरगांव, मुंगेली) से कुल 16 ट्रकों को जब्त किया है। EOW की जांच में सामने आया है कि जब्त किए गए इन वाहनों का इस्तेमाल अवैध शराब (पार्ट-बी) के परिवहन में किया जा रहा था। ACB-EOW की जांच में सामने आया है कि इन गाड़ियों के जरिए डिस्टलरियों से सीधे सेलेक्टेड सरकारी देशी शराब दुकानों तक अवैध शराब पहुंचाई जाती थी। EOW की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस अवैध नेटवर्क के लिए कुछ तय वाहनों का बार-बार इस्तेमाल किया जाता था। गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर इन वाहनों की डिस्टलरीवार पहचान की गई है। ट्रकों से हो रहा था अवैध शराब परिवहन जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि इस अवैध परिवहन के लिए डिस्टलरी मालिकों ने अपनी कंपनियों, कर्मचारियों और भरोसेमंद व्यक्तियों के नाम पर खरीदी गई या उपलब्ध कराई गई गाड़ियों का उपयोग किया। इसी आधार पर वेलकम डिस्टलरी से 8 और भाटिया वाइंस डिस्टलरी से 8 वाहन, कुल 16 वाहन चिन्हित कर जब्त किए गए हैं। EOW ने यह भी बताया कि केडिया डिस्टलरी में भी इसी तरह निजी गाड़ियों के इस्तेमाल करने की जानकारी मिली है। इन गाड़ियों के मालिक और उपयोग को लेकर अलग से जांच जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button