विज्ञापन दें / सहयोग करें

थाईलैंड में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फिर संकट में आई 156 यात्रियों की जान

Air India flight emergency landing: थाईलैंड के फुकेट में एयर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. यह फ्लाइट फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी, लेकिन शुक्रवार को बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. एयर इंडिया की एक फ्लाइट अहमदाबाद में गुरुवार को क्रैश हो गई थी. इसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 फुकेट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई. इसमें 156 यात्री सवार थे, लेकिन फ्लाइट के टेकऑफ के बाद बम की धमकी मिली. इसके बाद फ्लाइट अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाने के बाद लौट गई और इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई. एओटी की तरफ से फिलहाल बम की धमकी की पुष्टि नहीं की गई है.

फुकेट एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट से यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है और सभी सुरक्षित हैं.

क्या ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ गया है. इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया. इसकी वजह से काफी ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं. दोनों देशों ने अपना-अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. हालांकि अभी तक इस मामले पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश

एयर इंडिया का प्लेन गुरुवार को अहमदाबाद में क्रैश हो गया, जिसमें 242 लोग सवार थे. हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी 241 लोगों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हादसे की जगह पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की. पीएम मोदी प्लेन क्रैश में बचे विश्वास कुमार रमेश से आंखों देखा हाल जाना.

 




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button