विज्ञापन दें / सहयोग करें

बैडमिंटन कोर्ट में चक्कर आने से गिरे बीजेपी विधायक: खेलते समय अचानक तबीयत बिगड़ी, हालत स्थिर; BJP-कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात – durg-bhilai News


दुर्ग शहर से बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव गुरुवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय चक्कर खाकर गिर गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

.

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज सुबह की तरह उठकर अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, वे चक्कर खाकर गिर पड़े।

डॉक्टर्स के अनुसार उनकी हालत सामान्य है। आज शुक्रवार उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं गजेंद्र यादव की भर्ती होते ही भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, महापौर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button