विज्ञापन दें / सहयोग करें

शराबी चालक की लापरवाही से बस दुर्घटना, बड़ा हादसा टला, यात्री बाल-बाल बचे

सरगुजा: रायगढ़ से सासाराम जा रही एक यात्री बस बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बताया जा रहा है कि बस चालक और खलासी ने सफर के दौरान शराब का सेवन किया था, जिसके कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे उतर गई। घटना सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत गंगापुर में हुई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में लगभग 100 यात्री सवार थे। सफर के दौरान खाना खाने के बाद चालक और खलासी ने शराब पी थी, जिससे चालक को झपकी आने लगी और यह हादसा हो गया। हालांकि, संयोगवश कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। दुर्घटना के बाद यात्री घबराए हुए थे और सहायता के लिए इधर-उधर भटकते दिखे।

यात्रियों का कहना है कि केंद्रीय मोटरयान नियमों का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है और बस संचालकों द्वारा सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। आरटीओ और संबंधित विभाग भी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं, जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ रही है। इस घटना ने एक बार फिर से यात्री सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button