विज्ञापन दें / सहयोग करें

तालाब सौंदर्यीकरण से 200 परिवारों पर बेघर होने का खतरा: धमतरी में ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य के घर के सामने प्रदर्शन,घर बचाने की लगाई गुहार – Dhamtari News



धमतरी जिले के मुजगहन गांव में तालाब सौंदर्यीकरण परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। अपने मकानों के टूटने की आशंका से चिंतित करीब 200 परिवार हाल ही में जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू के घर के सामने धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन इसके नाम पर उन्हें बेघर नहीं किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से तालाब किनारे रह रहे हैं। यदि सौंदर्यीकरण के नाम पर उनके मकानों को हटाया गया, तो उनके पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं बचेगा। उनका कहना है कि तालाब का विकास इस तरह किया जाए, जिससे किसी भी परिवार का आशियाना प्रभावित न हो। नकटी गांव का दिया उदाहरण प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नकटी गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि विकास कार्यों के दौरान वहां कई परिवारों को बेघर होना पड़ा था। उन्होंने मांग की कि मुजगहन में ऐसी स्थिति दोहराई न जाए और परियोजना की योजना सभी हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाए। जिला पंचायत सदस्य ने दिया आश्वासन जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को शासन और प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर ऐसा समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हो और किसी भी ग्रामीण को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीण बोले- सभी के हित सुरक्षित रहें ग्रामीण अंजली मिनपाल ने कहा कि गांव के लोग तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि चाहते हैं कि किसी भी परिवार को बेघर किए बिना विकास कार्य पूरा किया जाए। वहीं तेजराम मिनपाल ने बताया कि तालाब के आसपास रहने वाले करीब 200 परिवार अपने घरों को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से सभी के हितों को सुरक्षित रखने वाला समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त कर दिया, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button