Drug smuggling in Ambikapur: महिला को नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाला भी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर की तस्करी में 5 साल खा चुका है जेल की हवा | Narcotic Injection Supplier Also Arrested
आबकारी विभाग की संभागीय उडऩदस्ता टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर अंबिकापुर के ब्रह्मपारा निवासी महिला आशा पांंडेय को 19 नग नशीले इंजेक्शन (Narcotic injection) के साथ गिरफ्तार किया था। उसने इंजेक्शन से भरा थैला फेंक कर टीम को चकमा देने का प्रयास किया था, लेकिन टीम में शामिल महिला सैनिक ने उसे ऐसा करते देख लिया और धरदबोचा था।
Source link
Follow Us









