Drowning incident: खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम
Khairagarh Drowning incident: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छुईखदान क्षेत्र के कोपरो गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय युग पिता खेलावन श्रीवास और 6 वर्षीय सूर्या पिता दिनेश पटेल के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत की खबर से परिवार के साथ-साथ गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
Follow Us











