विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग रसमड़ा में 6 लाख का कॉपर केबल चोरी: पुलगांव पुलिस ने 12 घंटे में 7 आरोपी पकड़ाए, वाहन जब्त – durg-bhilai News

दुर्ग जिले के रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में 6 लाख रुपये के कॉपर केबल चोरी मामले में पुलगांव पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया 100 मीटर केबल, एक टाटा एस वाहन और दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। सभी आरोपियों क

.

यह घटना 7 नवंबर की सुबह सामने आई, जब बीवी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर वसीम अली ने पुलगांव थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रसमड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में कल्याणी कंपनी के निर्माणाधीन सब स्टेशन के गोदाम से लगभग 100 मीटर एशियन कॉपर केबल का बंडल चोरी हो गया था। इसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है।

कॉपर केबल चोरी के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलगांव चौक पर एक टाटा एस (CG-07-CX-5138) तिरपाल से ढके सामान के साथ जाती दिखी। इसके साथ दो मोटरसाइकिलें भी चल रही थीं। संदिग्ध गतिविधियों के कारण पुलिस ने इन वाहनों को रोककर जांच की।

टाटा एस के चालक ने अपनी पहचान हेमराज ढीमर के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में कॉपर केबल बरामद हुआ। बाइक सवारों और अन्य साथ बैठे लोगों की पहचान केवेंद्र पटेल, छोटा पटेल, किशन कुमार ठाकुर, रहमान लाल श्रीवास, देवेंद्र उर्फ नन्नी निर्मलकर, ओमप्रकाश यादव और निखिल साहू के रूप में हुई। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 1 नवंबर की रात वे अपने दो अन्य साथियों के साथ गिरोह के सरगना के निर्देश पर टाटा एस और दो बाइकों से रसमड़ा जोड़ा तराई मार्ग गए थे। उन्होंने निर्माणाधीन सब स्टेशन के पास मैदान में रखे केबल ड्रम को पहले चिन्हित किया। इसके बाद बड़े कैंचे से लगभग 100 मीटर एशियन कॉपर केबल काटकर वाहन में लादकर फरार हो गए थे। चोरी का माल बाद में केवेंद्र पटेल के घर पर छिपाया गया था।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button