विज्ञापन दें / सहयोग करें

ट्रेन से कटकर महिला और 16 बकरियों की मौत: बलौदाबाजार के बोरतरा फाटक पर हादसा, स्थानीय लोग बोले-सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं – baloda bazar News

बलौदाबाजार में रेल दुर्घटना में एक चरवाहा महिला और उसकी 16 बकरियों की मौत हो गई। यह हादसा भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र के बोरतरा फाटक के पास हुआ, जब महिला बकरियों को चराकर लौट रही थी और अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई।

.

जानकारी के अनुसार, महिला प्रतिदिन की तरह शाम को बकरियां चराकर घर लौट रही थी। बोरतरा फाटक के पास रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय वह और उसके साथ चल रही बकरियां अचानक आई ट्रेन से बच नहीं पाईं। मौके पर ही महिला और सभी 16 बकरियों की मौत हो गई।

क्रॉसिंग पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्रॉसिंग पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

थाना भाटापारा ग्रामीण के एसआई ने बताया कि घटना की सूचना पर मर्ग कायम किया गया है। मृतका की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान और हादसे के कारणों की जांच तेजी से की जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button