पार्किंग में ऑटोडील का धंधा, शिकायत हुई: बिलासपुर में मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर एमआईसी बैठक में भिड़े पार्षद, निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं – Bilaspur (Chhattisgarh) News
बिलासपुर के कलेक्टोरेट परिसर में स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने मल्टीलेवल पार्किंग में आटोडील का कारोबार करने का आरोप है। अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एमआईसी के सदस्यों ने मेयर को घेरा। स्मार्ट सिटी के जीएम (रेवेन्यू) एवं नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि पार्किंग का ठेका राजन जायसवाल को तीन वर्षों के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग में ऑटोडील का धंधा होने पर उसे तत्काल रोकने और पार्किंग का उपयोग केवल गाड़ियों के पार्किंग के लिए करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश कब और किसने जारी किया कोई खबर नहीं अपर आयुक्त के अनुसार, इस मामले की जांच का जिम्मा जोन 3 को सौंपा गया है। हालांकि, जोन 3 के प्रभारी जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला ने बताया कि शाम पौने छह बजे तक उन्हें जांच संबंधी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
स्मार्ट सिटी के जीएम (टेक्निकल) एसपी साहू ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस भेजने की बात कही जा रही है, लेकिन यह आदेश कब और किसने जारी किया, इसकी प्रति भी उपलब्ध नहीं कराई गई। विपक्ष ने की कार्रवाई की मांग नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप का कहना है कि जनता के उपयोग के लिए बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग का शतप्रतिशत उपयोग वाहनों की पार्किंग के लिए होना चाहिए। वहां कोई धंधा कैसे कर सकता है? उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करना चाहिए।
Source link










