विज्ञापन दें / सहयोग करें

शाला प्रवेशोत्सव के पहले दिन ही बालोद में तालाबंदी: ढाई घंटे धरने के बाद शिक्षक की मांग पूरी होने पर खुला स्कूल – Balod News

डौंडी विकासखंड के ग्राम पंचायत दारुटोला में प्राथमिक स्कूल में तालाबंदी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम पंचायत दारुटोला में ग्रामीणों ने सोमवार को शासकीय प्राथमिक स्कूल में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक 72 बच्चे अध्ययनरत हैं। लेकिन केवल एक प्रधानपाठक और एक स

.

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वे कई बार शिक्षा विभाग और कलेक्टर जनदर्शन में लिखित आवेदन दे चुके हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आज शाला प्रवेशोत्सव का बहिष्कार करते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक धरना दिया और स्कूल में ताला जड़ दिया।

आश्वासन के बाद स्कूल का ताला खोला

मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी डीके कोसरे ने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही एक अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। लिखित में आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोल दिया और धरना समाप्त कर दिया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button