विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर के निजी अस्पताल में हंगामा: आइसीयू में डॉक्टर और नर्स के बीच मारपीट, दोनों ने दर्ज कराई एफआईआर

बिलासपुर के एक निजी अस्पताल के आइसीयू में डॉक्टर और नर्स के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 09:03:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 Jul 2026 09:03:46 AM (IST)

प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. ड्यूटी के दौरान भिड़े डॉक्टर और नर्स।
  2. गाली-गलौज के बाद चली मारपीट।
  3. सिविल लाइन पुलिस कर रही मामले की जांच।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। रिंग रोड स्थित निजी हास्पिटल में बुधवार को ड्यूटी के दौरान डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या नगर में रहने वाले डाक्टर गेंदलाल जोगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी ड्यूटी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक थी। दोपहर में उनकी पत्नी उनसे मिलने अस्पताल आई थीं। पत्नी के लौटने के बाद वे बच्चे को स्कूल से लेकर घर छोड़कर वापस ड्यूटी पर पहुंचे। इसी बात को लेकर नर्सिंग स्टाफ अनिता टंडन उनके पास आई और पत्नी के अस्पताल आने को लेकर सवाल करने लगी।

विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मरीजों के सामने थप्पड़ मारकर मारपीट की। डाक्टर ने बताया कि उनके बाएं गाल में चोट आई है और दांत में दर्द हो रहा है। वहीं नर्सिंग स्टाफ अनिता टंडन निवासी आवासपारा अमेरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आइसीयू में ड्यूटी कर रही थीं और मरीजों की निगरानी के लिए कुर्सी पर बैठी थीं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाः बीवी का है दूसरे मर्द से अवैध संबंध, तो नहीं होगी भरण-पोषण की हकदार

आरोप है कि डाक्टर गेंदलाल जोगी ने उन्हें वहां से उठकर दूसरी जगह बैठने के लिए कहा। जब उन्होंने मरीजों की निगरानी का हवाला देते हुए मना किया तो डाक्टर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे दाहिनी भुजा, बाईं हथेली और गले में अंदरूनी चोट आई।

घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button