विज्ञापन दें / सहयोग करें

फर्जी ब्रोकरेज ऐप से 31.50 लाख की ठगी: दुर्ग के किसान-निवेशक ने थाने में FIR दर्ज कराई, वॉट्सऐप ग्रुप के एडमिन की तलाश में पुलिस – durg-bhilai News


दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक किसान-निवेशक ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। उससे 31 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित ने पाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

शिकायतकर्ता की पहचान ग्राम तर्रीघाट निवासी खिलेश्वर सिन्हा के रूप में हुई है, जो खेती के साथ-साथ शेयर बाजार में भी निवेश करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे यूट्यूब के जरिए शेयर बाजार की जानकारी लेते थे। 18 अगस्त 2025 को उन्हें ’47 SBSBL कम्युनिटी’ नामक एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया।

ऐप के माध्यम से ट्रेडिंग की सलाह

यह ग्रुप शेयर बाजार में भारी मुनाफे का दावा करता था और सदस्यों को स्टॉक खरीदने की सलाह देता था। ग्रुप एडमिन अंकुश सुरेश जैन ने खिलेश्वर सिन्हा से संपर्क किया और उन्हें ‘श्री बाहुबली ब्रोकरेज फर्म’ नामक एक ऐप के माध्यम से ट्रेडिंग करने की सलाह दी। पीड़ित के अनुसार, अंकुश ने यह ऐप उनके मोबाइल में खुद इंस्टॉल किया था।

निवेश और निकासी में समस्या

शुरुआत में उन्हें निवेश बढ़ने और बड़े मुनाफे का भरोसा दिलाया गया। इस पर विश्वास करते हुए खिलेश्वर सिन्हा ने अलग-अलग चरणों में कुल 31 लाख 50 हजार रुपए का निवेश कर दिया। कुछ समय बाद जब सिन्हा ने अपनी निवेश की गई रकम निकालने का प्रयास किया, तो ऐप में निकासी का विकल्प काम नहीं कर रहा था।

पैसे निकालने में टालमटोल

उन्होंने ग्रुप एडमिन अंकुश जैन से उनके मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया। आरोप है कि अंकुश ने उन्हें यह कहकर टाल दिया कि ‘प्रॉफिट कॉम्पीटिशन’ चल रहा है, इसलिए अभी पैसे निकालना संभव नहीं है। साथ ही उन पर और अधिक पैसा निवेश करने का दबाव भी बनाया गया।

ठगी का एहसास और फर्जी ऐप का खुलासा

कई प्रयासों के बावजूद जब न तो पैसा निकला और न ही अंकुश जैन ने कोई संतोषजनक जवाब दिया, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने जब ब्रोकरेज ऐप की जांच की, तो पता चला कि यह एक पूरी तरह से फर्जी ऐप था, जिसके जरिए उनसे 31 लाख रुपए ठगे गए थे।

पुलिस में शिकायत और जांच शुरू

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अंकुश जैन का असली लोकेशन क्या है, व्हाट्सऐप ग्रुप किसने संचालित किया और फर्जी एप किस नेटवर्क से जुड़ा था। पुलिस का कहनाहै कि तकनीकी जांच के बाद ठगी के इस गिरोह का पूरा नेटवर्क उजागर किया जाएगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button