विज्ञापन दें / सहयोग करें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में दीपोत्सव, जगदलपुर में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भाजपा अलग-अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेशभर में 40 लाख दीये जलाने का अनुमान रखा गया है।

इधर जगदलपुर में दीपोत्सव को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम स्थल पर डेढ़ लाख से ज्यादा दीये सजाए गए हैं। आयोजन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकानें बंद कराने और श्रद्धालुओं के आवाजाही को लेकर विरोध जताया।

इसी दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी पहुंचे और उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी और धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंके। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

राजधानी रायपुर में शाम 7 बजे मरीन ड्राइव में 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। इस दौरान कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।

वहीं, इस कार्यक्रम को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नौटंकी बताते हुए कहा कि लोगों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि दीया जलाने से कुछ नहीं होगा।

पीएम मोदी के बर्थडे पर कार्यक्रम से जुड़े लाइव अपडेट्स जारी हैं।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button