विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में कुनकुरी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, ग्रामीण समस्याओं पर की चर्चा

जशपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं कुनकुरी विधानसभा के विधायक श्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने निजी निवास बगिया में कुनकुरी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनूप नारायण बड़ाईक, मंडल उपाध्यक्ष तुलाधर यादव, सतन राम, महामंत्री शंकर यादव, शिवशंकर सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गणेश यादव, जनपद उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, जिला मंत्री संतोष सहाय, संतोष यादव, बीडीसी किसान मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और विकास से जुड़ी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button