Chhattisgarh Rajat Mahotsav PM Modi LIVE: ‘दिल की बात’ से राज्योत्सव की शुरुआत करने और बच्चों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रजत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi in Chhattisgarh Live Updates) करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेश में 14260 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 09:42:19 AM (IST)
Updated Date: Sat, 01 Nov 2025 10:22:32 AM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। राज्य के रजत जयंति वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi in Chattisgarh) करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ आज 10 बजे से होगा। प्रधानमंत्री आज छत्तीसगढ़ में 14,260 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
रजत महोत्सव कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री तय समय से पहले विशेष विमान से 9.22 बजे माना एयरपोर्ट पर पहुंचे। पीएम मोदी 64 गाड़ियों के काफिले के साथ एयरपोर्ट से सत्यसांई अस्पताल के लिए निकल गए हैं।
श्री सत्य साईं संजीवनी हृदय अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हृदय अस्पताल पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित अलग-अलग राज्यों से सर्जरी करवाने वाले बच्चे और उनके स्वजन पहुंचे हुए हैं।
ज्ञात हो कि समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्री सत्य साईं अस्पताल विगत 13 सालों से बिना किसी शुल्क के बच्चों को नया जीवन दान दे रहा है। अस्पताल में अब तक 20 हजार से अधिक बच्चों के दिल की सफल सर्जरी की जा चुकी है। वहीं डेढ़ लाख से अधिक की ओपीडी की जा चुकी है। यहां न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश-विदेश के भी बच्चों के हृदय की सफल सर्जरी की गई है।
प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
- प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुबह लगभग 10 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल से शुरू होगा, जहां वे ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदय रोगों से स्वस्थ हुए बच्चों से बातचीत करेंगे।
- प्रधानमंत्री सुबह 10:45 बजे ब्रह्माकुमारी संगठन के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन करेंगे।
- प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:45 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और वहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
- दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रधानमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।
- दोपहर 2:30 बजे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2025











