विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष का चारामा दौरा: श्रीनिवास राव मांझी का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा – Kanker News

छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष का चारामा दौरा

छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास राव मांझी ने कांकेर जिले के नगर पंचायत चारामा का दौरा किया। यह उनका पद संभालने के बाद पहला चारामा दौरा था।

.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे चारामा विश्रामगृह पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

श्रीनिवास राव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने सभी को एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। साथ ही संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, हेम मंडावी, नंदकुमार ओझा, उमादेवी शर्मा मौजूद थे। जनपद अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर, संतोषी सिन्हा और भाजयुमो अध्यक्ष अंकित जैन भी उपस्थित रहे। पूर्व नगर अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन, सत्येन गुप्ता, दीपक सोनकर, रवि सिन्हा, संतोष नाहर और कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button