धमतरी में चैत्र नवरात्र पर निकली चुनरी यात्रा: झांकियों में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, यात्रा का 6वां वर्ष – Dhamtari News
धमतरी में चैत्र नवरात्र के अवसर पर पंचमी के दिन धूमधाम से चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देर रात तक चली। यात्रा में डांग डोरी, राधा कृष्ण डांडिया नृत्य, बस्तरिया नृत्य और कर्मा नृत्य की आकर्षक झांकियां शामिल थीं। छत्तीसगढ़ की प्रमुख देवियों के लिए रथ सजाए गए थे। नौ दुर्गा रूपों सहित भूत-प्रेत की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यह चुनरी यात्रा शहर के अलग-अलग वार्डों से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें बालक चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, कचहरी चौक, सदर बाजार, गणेश चौक और रामबाग जैसे स्थान शामिल थे। यात्रा विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। चुनरी यात्रा का 6वां वर्ष मंदिर पहुंचने पर मां बिलाई माई विंध्यवासिनी माता को चुनरी और छप्पन भोग चढ़ाया गया। यात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और वे चुनरी यात्रा के साथ विंध्यवासिनी मंदिर तक पहुंचे। यात्रा प्रारंभ होने से पहले माता की आरती उतारी गई थी। चुनरी यात्रा देखने पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा पिछले कुछ वर्षों से धमतरी की आराध्य देवी मां बिलाई माता को चुनरी चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई है। और चुनरी यात्रा हिंदू भाई बड़े धूमधाम से निकालते हैं।विशेष रूप से बाहर से झांकियां लाई गई। कुछ चीज ऐसी देखने को मिल मिला जो दब चुकी थी। माता सेवा बन कर जो नाचा होता था वह सेवा पार्टी बंद हो चुकी थी। जिसको उभारने का काम लोग कर रहे हैं।जो कि शहर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। मां बिलाई माता सेवादार समिति के गौरव सोलंके और आर्यन सोनकर ने बताया, डांग डोरी जस झांकी माता पालकी से लेकर धुमाल आकर्षण का केंद्र रहा है। यह 6वां वर्ष है,और इससे भव्य करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्षद कोमल सार्वाने बताया की बताया कि धमतरी शहर में सनातन जागरण हो रहा है। जैसे नवरात्रि के पंचमी का विशेष महत्व है। पंचमी के दिन कहा जाता है की पंचमी के दिन माता रानी से किसी भी प्रकार के मन्नत मांगे वह अवश्य पूर्ण होगा।
<











