विज्ञापन दें / सहयोग करें

रामानुजगंज में चैती छठ महापर्व मनाया: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए – Balrampur (Ramanujganj) News



रामानुजगंज में सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। व्रत के तीसरे दिन, मंगलवार को व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन होगा। पर्व को लेकर नगर में कई दिनों पहले से व्यापक तैयारियां की गई थीं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। दूसरे प्रदेश से भी आए श्रद्धालु व्रतधारियों के आवागमन के मार्गों की अच्छी तरह सफाई कराई गई तथा रास्तों को पानी से धुलवाया गया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना था। नगर के प्रमुख छठ घाटों, विशेषकर राम मंदिर स्थित कन्हर नदी घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। यहां न केवल छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से, बल्कि अन्य प्रदेशों से भी लोग छठ व्रत करने और इस पर्व को देखने पहुंचे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button