विज्ञापन दें / सहयोग करें

पेड़ से टकरा गई पिकअप, 9 श्रद्धालु घायल: मड़वारानी से लौट रहे परिवार के साथ हादसा, बच्चे की हालत गंभीर – Korba News



कोरबा जिले की मड़वारानी पहाड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 9 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक मासूम बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, चांपा-जांजगीर जिले के सलखन गांव के 25 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर कोरबा के मड़वारानी पहाड़ी पर स्थित मां के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी ने बकरा भात खाया और अपने गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में उतराई के दौरान अचानक पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार कई श्रद्धालु उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल इस दुर्घटना में 9 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन में बैठाकर उरगा और चांपा के अस्पतालों में भर्ती कराया। सभी घायलों का इलाज जारी डॉक्टरों के अनुसार, एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को सड़क की मरम्मत जल्द करानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button