विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ महतारी पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने धमतरी थाने में FIR दर्ज करने की मांग की – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने सोशल मीडिया पर ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की औ

.

क्रांति सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट और कमेंट्स के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने ‘छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान बर्दाश्त नहीं’ जैसे नारे लगाए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के नाम पुलिस को सौंपे हैं।

कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्यों ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी को गाली देते हुए टिप्पणी की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अमित बघेल के एक प्रश्न को लेकर कई लोग नाराज हुए, लेकिन जब छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटी थी, तब ये लोग कहां थे। सदस्यों के अनुसार, अमित बघेल ने केवल प्रश्न किया था, कोई गाली-गलौज नहीं की थी।

संगठन ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जिन्हें छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान नहीं है, और उन्हें पहले भाषा सीखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ के लोगों को शराब से ज्यादा औकात न होने की बात कही है। क्रांति सेना के सदस्यों ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व है, और भारत माता उनकी ‘बड़ी दाई’ (बड़ी मां) हैं, जबकि छत्तीसगढ़ महतारी उनकी मातृभूमि है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button