विज्ञापन दें / सहयोग करें

आईआईटी भिलाई का 5वां दीक्षांत समारोह 10 नवंबर को: 269 छात्रों को मिलेगी डिग्री, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि – durg-bhilai News

आईआईटी भिलाई 10 नवंबर 2025 को अपना पांचवां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। यह समारोह संस्थान के नालंदा हॉल में होगा, जिसमें कुल 269 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस अवसर पर मुख्य अतिथि

.

उपराज्यपाल सिन्हा स्नातक छात्रों को संबोधित करेंगे। अडानी सीमेंट के डब्ल्यूटीडी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद बहेटी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी भिलाई के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष करेंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक

इस वर्ष डिग्री प्राप्त करने वाले 269 छात्रों में 25 पीएचडी, 24 एमएससी, 58 एमटेक, 10 बीटेक (ऑनर्स) और 152 बीटेक के छात्र शामिल हैं। संस्थान की परंपरा के अनुसार, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण पदक और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

बीटेक कार्यक्रम में सर्वाधिक सीजीपीए हासिल करने वाले छात्र को संस्थान स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, निदेशक स्वर्ण पदक उन बीटेक और एमटेक छात्रों को दिया जाएगा जिन्होंने शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।

टॉपर्स को सीनेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा

इसके अतिरिक्त, बीटेक, बीटेक (ऑनर्स) और एमएससी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला छात्र को उत्कृष्ट महिला छात्र के लिए निदेशक स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक शाखा और कार्यक्रम के टॉपर्स को सीनेट पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

संस्थान इस वर्ष भी डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप छात्रों को डिजिटल डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान करेगा। ये डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रमाणपत्र देश में अपनी तरह की एक अग्रणी पहल मानी जाती है।

दीक्षांत समारोह के दिन ही स्नातकों को पेन-ड्राइव में डिजिटल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। संस्थान का कहना है कि यह प्रणाली न केवल सुरक्षित और आधुनिक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button