विज्ञापन दें / सहयोग करें

Chhattisgarh: सुकमा में दो महिलाओं समेत चार माओवादियों ने किया सरेंडर, चारों पर था आठ लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को दो महिलाओं समेत चार माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। इन चारों नक्सलियों पर कुल आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, यह आत्मसमर्पण राज्य सरकार की ‘पूना मार्गेम (पुनर्वास से सामाजिक एकीकरण)’ पहल के तहत हुआ है।

Trending Videos

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दक्षिण बस्तर डिवीजन की किस्ताराम एरिया कमेटी से संबंधित थे। उन्होंने बताया कि वे राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित थे। इनमें एरिया कमेटी सदस्य सोढ़ी जोगा पर पांच लाख रुपये का इनाम था, जबकि डाबर गंगा उर्फ मडकम गंगा, सोढ़ी राजे और माडवी बुधारी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।

 


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button