छत्तीसगढ़ को जल्द मिल सकता है भाजपा का नया प्रभारी, वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने दिया बड़ा संकेत
Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने संकेत दिया है कि अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही भाजपा प्रभारी की नियुक्ति हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रभारी नियुक्त करने का अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास है और वे जब उचित समझेंगे, सोच-समझकर फैसला ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी प्रभारी आएगा, अच्छा ही होगा।
Follow Us












