Maths Parks in Chhattisgarh: बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट वाले 4 स्कूलों में बनेंगे मैथ्स पार्क, खेल-खेल में गणित सीखेंगे बच्चे
Maths Parks: दुर्ग जिले के चार शासकीय स्कूलों में मैथ्स पार्क विकसित किए जाएंगे। इसके लिए जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा की ओर से चार विद्यालयों का चयन कर प्रस्ताव 17 अगस्त को आयुक्त, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर को भेजा गया है। मैथ्स पार्क में विद्यार्थियों को किताबों और ब्लैकबोर्ड तक सीमित रखने के बजाय गणित के सिद्धांतों को देखकर, छूकर और गतिविधियों के माध्यम से समझाने पर जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य गणित को बच्चों के लिए बोझिल विषय के बजाय रोचक और व्यावहारिक विषय बनाना है।
Follow Us












