विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में आज चेट्रीचंड्र महोत्सव: कपिल शर्मा शो के कृष्णा अभिषेक होंगे शामिल; विदेशी तकनीक की आतिशबाजी और कलाकारों की होगी प्रस्तुति – Raipur News



पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत की युवा विंग की ओर से चेट्रीचंड्र महोत्सव के तहत आज निकलने वाली शोभायात्रा के भव्य स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहर में कपिल शर्मा शो के कृष्णा अभिषेक के रायपुर आगमन को लेकर उत्साह बना हुआ है। यह आयोजन एमजी रोड स्थित मंजू ममता होटल के सामने होगा। समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस पर आयोजित यह शोभायात्रा 59वें वर्ष लाखेनगर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए मंजू ममता होटल पहुंचकर सम्पन्न होगी। आयोजन में मुंबई से आए कलाकार प्रस्तुति देंगे, जिनमें कृष्णा अभिषेक के साथ देव आशीष गुरु और भूमिका मीरचंदानी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव युवा विंग के पदाधिकारियों के अनुसार शोभायात्रा के स्वागत में इस बार विदेशी तकनीक से तैयार विशेष आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा, जो सुरक्षित और मनोरंजक होगी। इससे आयोजन की भव्यता और बढ़ेगी। साथ ही दर्शकों को नया अनुभव मिलेगा। शोभायात्रा का मार्ग लाखेनगर, पुरानी बस्ती, कंकाली पारा, तात्यापारा चौक, बढ़ई पारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, संजय गांधी चौक होते हुए रात 9 बजे के बाद गुरूनानक चौक से एमजी रोड पहुंचकर मंजू ममता होटल पर समाप्त होगा। आयोजकों ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों से शामिल होने की अपील की है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button