विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG News: CM साय का कोंडागांव प्रवास आज, 94 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की देंगे सौगात | CG News: CM will gift development works worth more than 94 crore to Kondagaon

CG News: जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय द्वारा भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क के शुभारंभ के साथ ही धनसुली में 76 लाख 44 हजार रुपए, नालाझर 94 लाख 87 हजार रुपए, अमरवती में 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार रुपए, गारावंडी 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार रुपए, सिरसीकलार 1 करोड़ 26 लाख 61 हजार रुपए, पिटेचुंआ 1 करोड़ 55 लाख 19 हजार रुपए तथा कलेपाल में 21 लाख 26 हजार रुपए की लागत से निर्मित जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण करेंगें।

मुख्यमंत्री साय इसके साथ ही 02 करोड़ 93 लाख 66 हजार रुपए की लागत से खरगांव से जबरूडीह तक सड़क, 06 करोड़ 34 लाख 47 हजार रुपए की लागत से ग्राम छिंदली से डोंडरापाल तक बनी 6 किलो मीटर लबी सड़क, 4 करोड़ 32 लाख 89 हजार रुपए की लागत से जैतपुरी से गिरोला तक बनी सड़क, 75 लाख 23 हजार रुपए की लागत से केशकाल के कोहकामेटा में निर्मित हाई स्कूल भवन, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपए की लागत से चिपावण्ड में निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन।

यह भी पढ़ें

CG News: पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, सीएम साय होंगे शामिल

कार्यों का लोकार्पण

CG News: 1 करोड़ 67 लाख 11 हजार रुपए की लागत से परोदा से परिपथ मार्ग तक बनी साड़े चार किलो मीटर लंबी सड़क, 1 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से खाले मुरवेण्ड में बनी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, 28 लाख 51 हजार रुपए की लागत से कोरकोटी में निर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 27 लाख 73 हजार रुपए की लागत से बंबई में बनी उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन।

16 लाख 36 हजार रुपए की लागत से बांसकोट में बनी आयुष औषधालय भवन, 37 लाख 36 हजार रुपए की लागत से ग्राम चिंगनार के ऑयल पॉम रोपण प्रक्षेत्र में चैनलिंक फैंसिंग और गेट निर्माण कार्य, 77 लाख रुपए की लागत से जनपद पंचायत केशकाल के विभिन्न 9 स्थानों पर निर्मित पुलिया व 32 लाख 75 हजार रुपए की लागत से अनतपुर में निर्मित पुलिया का सहित इसके अलावा अन्य कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button