विज्ञापन दें / सहयोग करें

CG News : बालोद जिला बनेगा निवेश का गढ़, उद्योग लगाने जगह तय

बालोद जिला भी जल्द निवेश का गढ़ बनेगा क्योंकि औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। इन औद्योगिक क्षेत्र में लौह अयस्क खदानों से कच्चा लोहे के चूर्ण का गोला बनाकर स्टील प्लांट भेजा जाएगा, जहां उनका लोहा बनाया जाएगा। इसके लिए उद्योग विभाग ने जगह का चयन कर लिया है, जिसे शासन से भी अनुमति मिल गई है। बालोद जिला बनने के बाद 2012 से औद्योगिक क्षेत्र निर्माण के लिए सिर्फ जगह का चयन किया जा रहा था, लेकिन जगह नहीं मिल रही थी। जहां जगह मिली, वहां विरोध हुआ, फिर नए सिरे से प्रक्रिया चली। जिले के भरदा (डौंडीलोहारा), चिल्हाटीखुर्द व कोटेरा में जमीन तय की गई। बड़ी बात यह है कि यहां उद्योगपतियों ने उद्योग लगाने के लिए सहमति भी दे दी है। दो से तीन वर्षों के भीतर इन तीनों जगहों में उद्योग खोले जाएंगे। ऐसे उद्योग हमारे जिले में नहीं है। इन उद्योगों के खुलने से लगभग एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button