CG News: आंबेडकर अस्पताल का मामला… अब पेंशनरों को तीन दिनों में मिलेगी दवा, वेंडर को नोटिस | CG News: Notice to vendor supplying medicine
पत्रिका ने 24 मई के अंक में पेंशनरों को पर्ची जमा करने के 13 दिनों बाद मिल रही दवा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रबंधन ने वेंडर की क्लास ली। उनसे पूछा गया कि आखिर इस तरह की लापरवाही क्यों की जा रही है। दवा वितरण में लगे कर्मचारियों को भी लापरवाही न बरतने को कहा गया।
CG News: राज्य का पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर खुलेगा आंबेडकर अस्पताल में, एंड्रोलॉजिस्ट समेत 9 पदों पर होगी भर्ती
CG News: दरअसल, पेंशनरों को पर्ची जमा करने के 13 से 15 दिनों बाद दवा दी जा रही थी। इससे बुजुर्गों की समस्या बढ़ गई थी। ज्यादातर पेंशनर्स हाइपरटेंशन व डायबिटीज के मरीज होते हैं। ऐसे मरीजों को देरी से दवा देने से बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही थी।
वहीं, बार-बार दवा के लिए आने से उन्हें दिक्कत हो रही थी। अब जहां दवा बंटती है, वहां पर सूचना लगा दी गई है कि निर्धारित समय पर पेंशनरों को दवा बांटी जाएगी। सरकारी नियम के अनुसार, पर्ची जमा करने के 2 से 3 दिनों बाद दवा मिल जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था।
Source link










