विज्ञापन दें / सहयोग करें

Chhattisgarh News: सांप के डसने से पलंग पर सो रहे दो भाइयों की मौत, बेसुध हुई मां

कोरिया जिले के छिंदिया ग्राम में दो भाइयों की सांप काटने से मौत हो गई। दोनों भाई पलंग पर सो रहे थे, अचानक उनकी नींद खुल गई और तबियत बिगड़ने लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं इस खबर को सुनकर उनकी मां भी बेसुध हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

By Roman Tiwari

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 31 May 2025 10:14:03 AM (IST)

Updated Date: Sat, 31 May 2025 10:14:03 AM (IST)

सर्पदंश से दो भाइयों की मौत

HighLights

  1. पलंग पर सोते दो भाइयों को सांप ने डसा
  2. इलाज के दौरान दोनों भाई की हो गई मौत
  3. बेसुध मां को करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरिया/अंबिकापुर : कोरिया जिले के पटना से लगे ग्राम छिंदिया में सर्पदंश से दो भाइयों की मौत हो गई। घटना के समय दोनों भाई पलंग में सो रहे थे। एक भाई ने जिला अस्पताल बैकुंठपुर तथा दूसरे भाई ने मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में दम तोड़ दिया। घटना से बेसुध मां को भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। उपचार के बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार है।

जानकारी के अनुसार छिंदिया निवासी प्रताप राजवाड़े के पुत्र सूर्या राजवाड़े (12 वर्ष) और मानव राजवाड़े (9 वर्ष) गुरुवार रात पलंग में सो गए। उनकी मां भाग्यश्री भी पास ही सो रही थी। रात करीब 2 बजे दोनों भाई अचानक उठ गए। दोनों के पेट में दर्द हो रहा था। सांस लेने में तकलीफ होने से दोनों बेचैन थे। खानपान में गड़बड़ी की संभावना पर मां उनकी देखरेख में लगी रही। बच्चों के पिता घर पर नहीं थे। बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो मां ने पड़ोसी को जगाया। उन्हें निजी वाहन से बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: पहली पत्नी को तलाक दिए बिना CMO ने की बेटी के उम्र की युवती से शादी, बुरे फंसे

पोस्टमार्टम के दौरान मिले सर्पदंश के निशान

बता दें कि अंबिकापुर में सूर्या राजवाड़े और बैकुंठपुर में मानव के शव का चिकित्सकों ने पोस्टमॉर्टम किया। एक बच्चे के पैर एवं दूसरे के जांघ में सांप काटने के निशान मिले हैं। चिकित्सकों ने दोनों की मौत सर्पदंश से होने की बात कही है। हालांकि घर में किसी ने सांप नहीं देखा था। दोनों बच्चे पलंग पर सोए थे। सामान्य तौर पर पलंग अथवा खाट में सोने वाले सर्पदंश का शिकार कम होते हैं, लेकिन इस घटना में पलंग पर सोते हुए बच्चों को सांप ने काटा था। सर्पदंश की घटनाओं से बचने के लिए पलंग अथवा खाट पर सोते समय मच्छरदानी का भी उपयोग करने की सलाह दी जाती है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button