CG Accident: युवक के सिर पर कंटेनर का पहिया चढ़ा, मौके पर ही हो गई मौत
CG Accident: राजनांदगांव जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। बुधवार रात करीब पौने 8 बजे राजनांदगांव -खैरागढ़ मार्ग में कांकेतरा चौक के पास तेज रफ्तार एक कंटेनर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना इतना जबरदस्त था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक के सिर में कंटेनर का पहिया चढ़ गया। घटना को लेकर लोगो में काफी आक्रोश देखा गया।
Source link
Follow Us










