विज्ञापन दें / सहयोग करें

पुरेना विद्युत-उपकेंद्र की क्षमता 5 से बढ़कर 8 एमवीए हुई: अब उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर वोल्टेज, कटौती भी कम होगी – Raipur News



शहर के नगर दक्षिण संभाग के तहत आने वाले 33/11 केवी पुरेना विद्युत उपकेंद्र में बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा तकनीकी काम पूरा किया गया है। यहां पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 8 एमवीए कर दी गई है।बिजली विभाग के मुताबिक, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से पुरेना और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई ज्यादा भरोसेमंद होगी। साथ ही उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज और कम बाधा के साथ बिजली मिलने की उम्मीद है। यह काम मुख्य अभियंता संजीव सिंह और अतिरिक्त मुख्य अभियंता सलिल खरे के निर्देश पर पूरा किया गया। वहीं अधीक्षण अभियंता एम. विश्वकर्मा और महेश ठाकुर की देखरेख में यह काम संपन्न हुआ।इस दौरान विभाग के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और तकनीकी स्टाफ मौजूद रहे। निर्माण कार्य फर्म विजय गोलछा ने पूरा किया। बिजली विभाग का कहना है कि गर्मी और बढ़ते लोड को देखते हुए यह अपग्रेड जरूरी था, जिससे आने वाले समय में इलाके के उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकेगी।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button